JOB BIG UPDATE : CRPF में 521 भर्ती! लिखित परीक्षा भी नहीं होगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JOB BIG UPDATE : 521 CRPF recruits! There will be no written exam.

रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए CRPF ने बड़ा मौका निकाला है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती होगी।

इसमें हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद हैं। भर्ती में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, वुशु, योग समेत 22 खेलों को शामिल किया गया है।

RAIPUR BUS FIRE : बस में आग के बाद बवाल! कर्मचारी बोले – अब बहुत हुआ

खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन दस्तावेज जांच, शारीरिक मानक परीक्षा, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल प्रक्रिया के आधार पर होगा।

हेड कांस्टेबल के लिए 12वीं और कांस्टेबल के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 23 साल होनी चाहिए। खिलाड़ियों को नियमों के मुताबिक आयु में छूट भी मिलेगी।

हेड कांस्टेबल का वेतन ₹25,500 से ₹81,100 और कांस्टेबल का वेतन ₹21,700 से ₹69,100 है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है, जबकि महिला, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और 11 नवंबर 2026 तक चलेंगे। आवेदन CRPF के भर्ती पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related