RAHUL GANDHI ON DUSU ELECTION: DUSU में हार के बाद राहुल ने मांगी रिपोर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi on DUSU election: Rahul seeks report after DUSU defeat!

 

 

RAHUL GANDHI ON DUSU ELECTION: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) में NSUI की करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेहद नाराज बताए जा रहे हैं।

DUSU चुनाव में हार के बाद एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि राहुल इस बात से सबसे ज्यादा असहज हैं कि एक तरफ वह देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए छात्र और युवा पार्टी के समर्थन में सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ DUSU में पार्टी का यह प्रदर्शन उनकी पूरी रणनीति पर पानी फेर रहा है।

चुनाव नतीजों के बाद भाजपा भी हमलावर हो गई और उसने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ बताकर फ्लॉप कार्यक्रम करार दे दिया।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल से साफ शब्दों में पूछा कि आखिर एनएसयूआई एक भी सीट क्यों नहीं जीत पाई? हार के मुख्य कारण क्या रहे? उम्मीदवार चयन में किस आधार पर फैसले लिए गए? इन सभी पहलुओं पर रिपोर्ट और जवाब मांगा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related