TRUMP TARIFF INDIA : 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का जवाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRUMP TARIFF INDIA : India’s response to the threat of 100% tariff

रायपुर। अमेरिका से 100% टैरिफ की तलवार लटकने के बीच भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। अमेरिकी हाउस ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने वाला बिल पास कर दिया है।

लेकिन ध्यान रहे, 100% टैरिफ अभी भारत पर लगा नहीं है। बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा गया है। कानून बनने के बाद भी टैरिफ लगाना राष्ट्रपति के अधिकार और फैसले पर निर्भर करेगा।

CG TRANSFER BREAKING : 25 चिकित्सा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश की प्राथमिकता 140 करोड़ से ज्यादा लोगों की ऊर्जा सुरक्षा है। भारत बदलते बाजार हालात के मुताबिक अलग-अलग स्रोतों से तेल और गैस खरीदना जारी रखेगा।

भारत ने यह भी कहा है कि इस मुद्दे पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ उच्च स्तर पर बातचीत हुई है। नई दिल्ली के मुताबिक, ऐसे प्रतिबंधों का असर सिर्फ भारत-अमेरिका संबंधों पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।

अमेरिकी हाउस में ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ 262-159 वोट से पास हुआ। भारत और चीन उन प्रमुख देशों में हैं, जिन पर इस प्रावधान का असर पड़ सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related