CG LAWYERS FIGHT : Two lawyers clash in court! Fierce violence ensues
बिलासपुर. बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो वकील आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ा तो दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया और मारपीट शुरू हो गई।
TRUMP TARIFF INDIA : 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का जवाब
कोर्ट परिसर में तैनात आरक्षक ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीआई किशोर केंवट के मुताबिक, ओम प्रकाश बंजारे और मुकेश बंजारे के बीच पहले से किसी बात को लेकर रंजिश होने की जानकारी मिली है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट अग्निकांड मामले में सामने आया था और प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया गया है। बुधवार को वे बिलासपुर कोर्ट परिसर में मौजूद थे, जहां मुकेश बंजारे से उनका विवाद हुआ।
पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
