Bhupesh Baghel and TS Singh Deo Meet: Why did Singh Deo say “selling penance”—and how will things work out?
BHUPESH BAGHEL AND TS SINGH DEO MEET: अंबिकापुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.
दरअसल कांग्रेस नेता भूपेश बघेल अंबिकापुर में आयोजित कांग्रेस के संभागीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद बलरामपुर के शंकरगढ़ के लिए रवाना होने वाले थे. शिविर से निकलते समय टीएस सिंहदेव ने उन्हें कॉफी पर आने के लिए कहा था.
टीएस सिंहदेव के आमंत्रण पर बघेल ने पूछा कि कहां आना है, तपस्या? सिंहदेव सालों तक तपस्या में रहे थे.
इसके बाद हंसते हुए उन्होंने कहा कि तपस्या कहां है, उसे तो बेच रहे हैं. ये कैसे चलेगा. इस बात पर भूपेश मुस्कुरा दिए और वापस मुड़कर गाड़ी में बैठ गए.
बलरामपुर से लौटने के बाद बघेल सिंहदेव के घर कॉफी पीने पहुंचे. उनके साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे.
