SACHIN RAGHAV ASSAULT : Karni Sena leader chased and beaten! Forced to chant “Jai Bhim”
रायपुर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सवर्ण महापंचायत के बाद विवाद बढ़ गया। सिविल लाइन इलाके में हिंदूवादी नेता और क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि महापंचायत के दौरान जाटव और वाल्मीकि समाज को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में कुछ लोगों ने सचिन राघव को पकड़ लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। वीडियो में भीड़ उन्हें खींचती और नारेबाजी करती दिखाई दे रही है।
BIJAPUR NAXAL DUMP : जंगल में नक्सली डंप! 8 किलो जिलेटिन समेत हथियार बरामद
वायरल वीडियो में सचिन को सड़क पर दौड़ाकर थप्पड़ और बेल्ट से मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह हाथ जोड़कर माफी मांगते भी नजर आ रहे हैं। बाद में कुछ लोग उन्हें अंबेडकर पार्क के अंदर ले जाते दिखाई देते हैं, जहां उनसे वाल्मीकि समाज और डॉ. अंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए जाने का दावा किया जा रहा है।
सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक, मारपीट की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
