XI JINPING HEALTH : Modi asks, “Are you okay?” Xi Jinping then disappears from dinner!
नई दिल्ली. नई दिल्ली में BRICS समिट खत्म होने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा तेज हो गई। वजह बनी समिट के दौरान का एक पल, जब जिनपिंग कुछ असहज नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी ओर देखकर पूछा – s it okay?
इसके बाद चर्चा और बढ़ी, क्योंकि जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में भी शामिल नहीं हुए। रिपोर्टों के मुताबिक, वे होटल लौट गए थे और उनके डिनर में नहीं पहुंचने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई थी।
RAID BREAKING : गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ED की रेड!
इसके बाद सोशल मीडिया पर चीन के राष्ट्रपति की तबीयत खराब होने, बेहोश होने और यहां तक कि स्ट्रोक की अटकलें लगने लगीं। चीन डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े वानजुन शिए ने ऐसे दावे किए, लेकिन इन दावों के समर्थन में कोई स्वतंत्र या विश्वसनीय मेडिकल सबूत सामने नहीं आया है। उनके पोस्ट पर X की कम्युनिटी नोट में भी दावों को तथ्यों से असंगत बताया गया है।
सबसे अहम बात यह है कि न तो चीन और न ही भारत सरकार ने जिनपिंग को स्ट्रोक आने, अस्पताल में भर्ती होने या किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की पुष्टि की है। चीन के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, जिनपिंग BRICS समिट के बाद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ विमान से बीजिंग लौटे थे।
यानी फिलहाल कहानी बीमारी की पुष्टि की नहीं, बल्कि एक वीडियो, डिनर में अनुपस्थिति और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट अटकलों की है।
इसी BRICS समिट में मोदी और जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक भी हुई थी, जिसमें सीमा पर शांति, व्यापार और दोनों देशों के रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।
