HIT AND RUN CASE: महिला बाइक राइडर को मारी थी टक्कर, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Hit-and-run case: Female bike rider struck; accused arrested from Rajasthan!

 

 

HIT AND RUN CASE: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैसला को पुलिस ने राजस्थान के दौसा से हिरासत में लिया गया है।

रविवार 13 सितंबर की सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की जांच की। वीडियो और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची और दौसा से कल्याण बैसला को हिरासत में ले लिया। घटना के करीब 48 घंटे बाद यह कार्रवाई हुई।

पीड़िता के पिता और भाई ने कहा कि आरोपी को सबक मिलना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। आरोपी को गुरुग्राम लाए जाने के बाद पुलिस उससे घटना की वजह, टक्कर मारने का तरीका और फरार होने को लेकर पूछताछ करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related