PM AWAS DEBATE : Sai gave Vijay 10/10, Baij said – Government exposed
रायपुर। PM आवास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच हुई बहस अब छत्तीसगढ़ की सियासत में नया मुद्दा बन गई है। प्रेस क्लब में दोनों नेताओं के बीच आंकड़ों को लेकर तीखी बहस के बाद अब भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी बहस देखने की बात कहते हुए विजय शर्मा के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विजय शर्मा ने शानदार तरीके से अपनी बात रखी। CM साय ने उन्हें 10 में से 10 नंबर दिए, जबकि भूपेश बघेल को जीरो बटा 10 बताया।
COMPANY FIRES EMPLOYEES: सुबह 6 बजे भेजा मेल और कर्मचारियों की गयी नौकरी!
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस बहस को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। बैज ने दावा किया कि डिबेट में भूपेश बघेल के सवालों के सामने विजय शर्मा की हवा निकल गई और सरकार का ‘गुब्बारा फूट गया’।
बैज ने PM आवास के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार करीब साढ़े 18 लाख आवास स्वीकृत होने का दावा करती है, जबकि उनके मुताबिक प्रदेश में अब तक करीब 11 लाख आवास ही बने हैं।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग मौकों पर 3-3 लाख आवास स्वीकृत होने की बातें कही गईं। बैज ने सवाल उठाया कि अगर इन दावों को जोड़ें तो प्रदेश में करीब 40 लाख आवास स्वीकृत होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंकड़ों के जरिए जनता को भ्रमित कर रही है।
बैज ने कोरोना काल में आवास निर्माण रुकने के मुद्दे को भी उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले को राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव के विभाग छोड़ने के मुद्दे का भी जिक्र किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि PM आवास के मुद्दे पर भाजपा ‘वेंटिलेटर’ पर थी, लेकिन अब उसे ‘ऑक्सीजन’ मिल गई है। हालांकि, उनके मुताबिक प्रेस क्लब की बहस में सरकार के दावों की वास्तविकता जनता के सामने आ गई।
अब PM आवास के आंकड़ों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है। एक तरफ CM साय विजय शर्मा के प्रदर्शन को 10/10 बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस बहस में सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
