Gariyaband Bridge Under Construction: Incomplete bridge spells trouble for villagers and schoolchildren!
GARIYABAND BRIDGE UNDER CONSTRUCTION: गरियाबंद जिले के देहारगूड़ा आश्रित ग्राम खामभाठा को मुख्यालय से जोड़ने के लिए पैरी नदी पर बनाया जा रहा पुल अब ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
PWD सेतु शाखा के अफसर मौके पर पहुंचे और राड की सीढ़ी व प्लाई हटाकर पुराने सेंट्रिंग प्लेट से सीढ़ी बना दी।
ग्रामीणों का कहना है कि नई व्यवस्था से खतरा कम होने के बजाय और बढ़ गया है। यही वजह है कि अब ग्रामीण और स्कूली बच्चे पुल के ऊपर से जाने के बजाय नदी के नीचे से रास्ता तय कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण जल्द पूरा होना जरूरी है, ताकि उन्हें रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े। खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने दिसंबर 2026 तक पुल का निर्माण पूरा करने को कहा है। l
ग्रामीण अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सिर्फ मौखिक निर्देश देने के बजाय निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और तय समय सीमा में पुल को सुरक्षित तरीके से पूरा कराया जाए।
