GUJRAT ACCIDENT : गांधीनगर में इमारत का एक हिस्सा ढहा,10 से 15 लोगों के दबने की आशंका! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Gujarat Accident: Part of a building collapses in Gandhinagar; 10 to 15 people feared trapped.

 

 

GUJRAT ACCIDENT : गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बुधवार शाम को कुडासन इलाके में एक निर्माण स्थल पर विशाल क्रेन अचानक गिर पड़ी, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे फंस गए।

यह हादसा बॉस्की द एम्पायर नामक निर्माणाधीन इमारत से हुआ है। l

गांधीनगर अहमदाबाद के बीच स्थित कूड़ासन इलाके की रिलायंस चौकड़ी के पास बन रही बॉस्की द एम्पायर इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था इसी बीच पूरा एक स्लैब लोहे के सरिया व क्रेन के साथ नीचे आ गिरा।

छत पर इसके नीचे काम कर रहे हैं दो दर्जन से अधिक श्रमिक इसके मलबे में दब गए। मलबे से निकाले गए गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का निरीक्षण किया। मलबे से निकाले गए करीब 10 श्रमिकों को गांधीनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं।

दुर्घटना में श्रमिकों के मारे जाने के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है 10 से अधिक श्रमिक मलबे में दबे होने के कारण गैस कटर व अन्य मशीनों से लोहे के स्ट्रक्चर को काटकर मलबे में फंसे श्रमिकों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related