CHHATTISGARH : नक्सलियों को ‘शहीद’ बताने वाले VIDEO पर भाजपा का रिएक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : BJP’s reaction to the video calling Naxalites ‘martyrs’

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया पर कथित नक्सल समर्थक वीडियो को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सली कैडरों को कथित तौर पर ‘शहीद’ और ‘अमर’ बताकर पेश किए जाने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो में नक्सली लीडर नीति समेत कुछ कमांडरों की गतिविधियों को गौरवपूर्ण तरीके से दिखाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल इस कंटेंट को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ने की बात कही जा रही है।

CHHATTISGARH : 30 KM पैदल निकलीं छात्राएं, कलेक्टर से करेंगी शिकायत!

वीडियो किस अकाउंट से अपलोड हुआ और इसे बनाने या प्रसारित करने के पीछे कौन लोग हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और स्रोत की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘दिमागी नक्सलियों’ से सावधान रहने की बात कही। वहीं बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने ऐसे लोगों को राष्ट्रविरोधी तत्व बताते हुए निशाना साधा।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भी वीडियो को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और आरोप लगाया कि नक्सलियों को शहीद बताकर कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच अब ऑनलाइन नक्सली विचारधारा के प्रचार और उसके महिमामंडन पर भी एजेंसियों की नजर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related