CHHATTISGARH : 30 KM पैदल निकलीं छात्राएं, कलेक्टर से करेंगी शिकायत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Girls walk 30 km, will complain to the collector!

अंबिकापुर। सरगुजा के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर ऐसा कदम उठाया कि प्रशासन में भी हलचल मच गई। छात्राएं करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर से मिलने निकल पड़ीं।

छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल और स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

CHHATTISGARH : मुआवजा नहीं दिया तो DGP-SP की संपत्ति कुर्क!

कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्राओं ने अब सीधे कलेक्टर के सामने अपनी बात रखने का फैसला किया है। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल में कई तरह की व्यवस्थागत परेशानियां हैं और शिकायत के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

छात्राएं करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगी और अपनी शिकायतें प्रशासन को सौंपेंगी।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि छात्राओं की शिकायत और आरोप सामने आने के बाद कलेक्टर और प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BSP LOHA CHORI : बैज बोले – तार CM हाउस तक …

BSP LOHA CHORI : Badge said - wire to...

RAIPUR JANMASHTAMI ATTACK : जन्माष्टमी में चापड़ कांड!

RAIPUR JANMASHTAMI ATTACK : Chappad incident on Janmashtami! रायपुर। राजधानी...