BSP LOHA CHORI : बैज बोले – तार CM हाउस तक …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BSP LOHA CHORI : Badge said – wire to CM House…

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से कथित लोहा चोरी के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि BSP से हजारों करोड़ रुपए का लोहा चोरी हुआ है और इसके तार CM हाउस से जुड़े हैं।

CG HIGH COURT : जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने संभाली कमान

दुर्ग में चल रहे कांग्रेस के 3 दिवसीय संगठन प्रशिक्षण शिविर के दौरान बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोयला चोरी से लेकर बस्तर में आयरन चोरी तक के मामले सामने आ रहे हैं। बैज ने BSP मामले की निष्पक्ष जांच के साथ CBI और ED जांच की मांग की।

बैज ने कहा कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन लगातार लोहा चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा विधायक के सवाल उठाने के बावजूद सरकार उनकी बात क्यों नहीं सुन रही।

RAIPUR JANMASHTAMI ATTACK : जन्माष्टमी में चापड़ कांड!

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी सवालों से बचने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोहा चोरी के तार CM हाउस से जुड़े हैं। हालांकि, ये सभी राजनीतिक आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामला क्या है?

दुर्ग पुलिस ने अकलोरडीह के एक कबाड़ यार्ड में कार्रवाई कर करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद किया था। इसकी कीमत करीब 3.22 करोड़ रुपए बताई गई थी। जांच के दौरान कई गिरफ्तारियां हुईं और पुलिस ने लोहा चोरी में इस्तेमाल बताई गई 10 गाड़ियां भी जब्त की थीं।

मामले में BSP अधिकारी हिमांशु भूषण मल्लिक और इंजीनियरिंग एसोसिएट मनोज देवांगन समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 18 तक पहुंचने की बात कही गई। सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में CISF जवानों पर भी कार्रवाई हुई थी।

वहीं, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के इस मुद्दे को नहीं उठाने के सवाल पर बैज ने कहा कि इसका जवाब देवेंद्र यादव से ही पूछा जाना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कल IAS प्रमोशन की बड़ी बैठक! 2013 बैच पर नजर

CHHATTISGARH : Big IAS promotion meeting tomorrow! Focus on...

SAI CABINET MEETING : क्या होंगे बड़े फैसले?

SAI CABINET MEETING : What will be the big...

RAIPUR JANMASHTAMI ATTACK : जन्माष्टमी में चापड़ कांड!

RAIPUR JANMASHTAMI ATTACK : Chappad incident on Janmashtami! रायपुर। राजधानी...