RAIPUR JANMASHTAMI ATTACK : Chappad incident on Janmashtami!
रायपुर। राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। गुढ़ियारी इलाके में एक युवक ने भीड़ के बीच उमेन्द्र सिंह वर्मा पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
CHHATTISGARH : नक्सलियों को ‘शहीद’ बताने वाले VIDEO पर भाजपा का रिएक्शन
बताया गया कि 5 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे उमेन्द्र घर के बाहर खड़ी बाइक अंदर करने निकले थे। इसी दौरान विकास नगर निवासी सेवाराम साहू पीछे से आया और धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे शक था कि उमेन्द्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी शक और गुस्से में उसने हमला करने की बात स्वीकार की।
CHHATTISGARH : 30 KM पैदल निकलीं छात्राएं, कलेक्टर से करेंगी शिकायत!
पुलिस ने आरोपी सेवाराम साहू (38) को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चापड़ जब्त कर लिया है। मामले में गुढ़ियारी थाने में धारा 109(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
