SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE : Building collapses in Delhi, many students trapped in the rubble!
नई दिल्ली। मूसलाधार बारिश के बीच दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। इमारत में PG चल रहा था, जिसके कारण कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
CHHATTISGARH : CRPF कैंप में जवान की मौत, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF, DDMA, MCD और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अब तक कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि मलबे में कुल कितने लोग फंसे हैं, इसकी आधिकारिक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
BHUPESH BAGHEL POSTER : BJP ने भूपेश को घेरा, कांग्रेस बोली – पोस्टर के अलावा बचा क्या?
हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में चल रहा अपना कार्यक्रम बीच में रुकवाया और दिल्ली के मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर और NDRF के अधिकारियों से हालात की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचीं। आसपास की इमारतों को भी एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है।
इधर, विपक्ष ने हादसे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने बचाव कार्य तेज करने की अपील की है, जबकि अरविंद केजरीवाल, आतिशी और कांग्रेस नेताओं ने हादसे की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि इमारत के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और हादसे के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।
