CG BJP: Preparations for the ‘Seva Sankalp Abhiyan’ deliberated upon during the district workshop and working committee meeting!
CG BJP: भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति बैठक शनिवार 5 सितंबर को भाजपा कार्यालय करबला में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में मार्गदर्शन के लिए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।
वक्ताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक पहुंच बनाना है। कार्यशाला में कार्यक्रमों के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों और दायित्वों की जानकारी दी गई।
साथ ही अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर भी मंथन किया गया। बैठक में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
