KTU Students Protest: KTU students staged a protest carrying pressure cookers, cooking pans, and plates!
KTU STUDENTS PROTEST: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) में छात्रावास की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्रों ने कुकर, कढ़ाई, थाली और पत्तल लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
छात्रों का कहना है कि छात्रावास में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी समाधान नहीं किया गया
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में पीने के पानी में लगातार कीड़े निकल रहे हैं। वहीं, करीब एक महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं।
विद्यार्थियों के मुताबिक, छात्रावास की छत से बारिश के दौरान पानी टपकता है और कमरों के अंदर पानी भर जाता है। इसके अलावा हॉस्टल के खराब दरवाजों और पानी की टंकियों को बदलने की मांग भी छात्रों ने की है।
विद्यार्थियों ने प्रशासन से हॉस्टल की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। छात्रों ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया है।
