Delhi Jal Board Scam News: AAP leader Satyendar Jain gets major relief from the court!
DELHI JAL BOARD SCAM NEWS: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को दिल्ली की अदालत ने जमानत दे दी।
उन्हें 18 अगस्त को एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
कोर्ट ने जैन को ₹2 लाख के निजी बॉन्ड और इतनी ही रकम के दो जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया है।
मामले में जांच एजेंसी की ओर से लगाए गए आरोपों पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी. फिलहाल कोर्ट के जमानत देने के फैसले से सत्येंद्र जैन को इस मामले में बड़ी राहत मिली है.
