CJP Split News: Cockroach Janata Party splits in two!
CJP SPLIT NEWS: अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व वॉलंटियर मनीष ब्रह्मभट्ट ने अपनी कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक लॉन्च कर दी है.
ब्रह्मभट्ट ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ब्रह्मभट्ट का आरोप है कि जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं को अब नजरअंदाज किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि युवाओं के मुद्दों से शुरू हुआ आंदोलन अब एक खास राजनीतिक टीम में बदल गया है.
उन्होंने CJP को अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के करीब बताया है.
उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि इसे केजरीवाल की टीम मत बताओ. नए गुट का दावा है कि इसमें वे सभी लोग शामिल हैं, जो सीजेपी से असहमत हैं और उससे अलग हो गए हैं.
मनीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि संगठन से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट, WhatsApp नंबर और मिस्ड कॉल की सुविधा शुरू की गई है.
उन्होंने कहा कि जो लोग पारदर्शिता और जवाबदेही में विश्वास रखते हैं. वे चाहते हैं कि संगठन की टीम भी जनता के प्रति जवाबदेह हो, वे इस अभियान से जुड़ सकते हैं.
