RAHUL GANDHI VISIT TO BASTAR: कांग्रेस का राहुल गांधी के नेतृत्व में बस्तर में बड़े आंदोलन की तैयारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi Visit to Bastar: Congress gears up for a major agitation in Bastar under Rahul Gandhi’s leadership!

 

 

RAHUL GANDHI VISIT TO BASTAR: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी के बस्तर दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों के मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बस्तर से होगी।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को लूटकर उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। इसे लेकर बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगातार आंदोलन चल रहे हैं।

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। बस्तर और सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर जनता आंदोलन कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी चिंतित है। प्रदेश की जनता की आवाज को व्यापक स्तर पर उठाने के लिए जल्द ही प्रदेश स्तर का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related