AMBIKAPUR CONGRESS: Congress leader attacked with intent to kill inside his home!
AMBIKAPUR CONGRESS: अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी पर घर में घुसकर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 15 से 20 लोगों के एक समूह ने कांग्रेस नेता के घर में घुसकर उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।
कांग्रेस नेता गुरु प्रीत सिंह सिद्दू ने एक भाजपा नेता पर हमला करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, हमले के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और हमले में शामिल लोगों की पहचान, घटना के कारण और लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।
