RAIPUR TEMPLE VANDALISM : Temple idols vandalised in Raipur, tension prevails in the area
रायपुर. रायपुर के गुढ़ियारी थोक मार्केट स्थित पड़ाव इलाके में गुरुवार सुबह मंदिर परिसर में धार्मिक प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलने से हड़कंप मच गया। भगवान शिव, हनुमान जी और साईं बाबा की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है।
सुबह स्थानीय लोगों ने प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
RAIPUR NEWS: स्कूल सफाईकर्मियों का सरकार को अल्टीमेटम!
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह और प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है।
