FOOD POISONING: Outcry in Raipur following the deaths of three sisters just before Rakhi!
FOOD POISONING: छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी और वर्तमान में इंदौर के बेटमा में रह रहे एक परिवार की तीन मासूम सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया है । इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बेटमा में परिवार के खाना खाने के बाद 8 वर्षीय विशुका और 6 वर्षीय विधि की तबीयत बिगड़ गई थी। इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
दुखी परिजन दोनों बेटियों के शवों को एम्बुलेंस से अपने गृहग्राम रायपुर ले जा रहे थे, तभी इटारसी के पास तीसरी बेटी 10 वर्षीय आशी की तबीयत भी अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद करीब एक घंटे में आशी ने भी दम तोड़ दिया।
इटारसी पुलिस ने ‘शून्य पर मर्ग’ कायम कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों मृत बच्चियों आशी, विशुका और विधि के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी
