CG CRIME: CM और डिप्टी CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR हुई दर्ज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime: Objectionable remarks against CM and Deputy CM; FIR registered!

 

 

CG CRIME: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित एवं अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में वीरेंद्र दुबे ने सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वीरेंद्र दुबे ने अपनी शिकायत में कहा, संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी है।

उन्होंने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित अकाउंट की गतिविधियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related