Tamil Nadu Politics: CM Joseph Vijay makes a major announcement for women!
TAMIL NADU POLITICS: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ़ विजय ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि जनवरी में आने वाले पोंगल त्योहार से शुरू होने वाली नई अन्नपूर्णी सुपर 6 योजना के तहत घर की महिला मुखियाओं को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलिंडर दिए जाएंगे।
इस बड़े कल्याणकारी कार्यक्रम पर सालाना लगभग 4,000 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इससे राज्य भर के 1.30 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवारों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का भी ऐलान किया है। सरकार के अन्य फैसलों के साथ इसे सामाजिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
