AIR INDIA FLIGHT: विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AIR INDIA FLIGHT: Bird hits plane; 164 passengers left holding their breath!

 

 

 

AIR INDIA FLIGHT: बिहार के पटना एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह दिल्ली से पटना पहुंची Air India की फ्लाइट AI 1741से पक्षी टकरा गया।

अचानक सामने आई इस स्थिति के बाद विमान में सवार यात्रियों की चिंता बढ़ गई, हालांकि कुछ ही देर बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली.

Air India की फ्लाइट AI 1741  में 164 यात्री सवार थे. पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क हो गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एहतियाती तौर पर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू किया गया. रनवे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, ताकि विमान को उतारने के दौरान किसी तरह की अतिरिक्त परेशानी सामने न आए.

इस फ्लाइट में आरजेडी सांसद मनोज झा भी सवार थे. उन्हें पटना से इसी फ्लाइट के जरिए दिल्ली लौटना था. बर्ड हिट की घटना के बाद विमान के आगे के संचालन को लेकर एहतियाती प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके चलते मनोज झा समेत अन्य यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया.

यात्रियों को Air India की दूसरी फ्लाइट AI 1852 से दिल्ली रवाना किया गया. यह फ्लाइट करीब 79 मिनट की देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई. इस दौरान यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related