CG NEWS : Murder investigation or third degree murder? 36 hours in custody, red mark on hip
रायपुर. घुमका पुलिस पर हत्या की जांच के दौरान दो युवकों को करीब 36 घंटे तक हिरासत में रखकर मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि दोनों के कूल्हे पर सूजन और चोट के निशान हैं।
आरोप है कि 10-12 पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को लाठियों से पीटा और हत्या कबूल करने का दबाव बनाया। परिवार ने चोटों का वीडियो बनाकर एसपी को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
CG LIVE VIDEO : मुंगेली में मौत की LIVE तस्वीर! महिला पर गिरी बिजली
मामला नवंबर 2025 में बरबसपुर में 70 वर्षीय बिहासीन साहू की अधजली लाश मिलने से जुड़ा है। पुलिस ने उनके बेटे और दो पोतों को मुख्य संदेही मानकर पूछताछ की थी।

परिवार का आरोप है कि 18 अगस्त की सुबह से 20 अगस्त की शाम तक तीनों को थाने में रखा गया और बाद में गांव के बाहर छोड़ दिया गया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, एडिशनल एसपी का कहना है कि तीनों मृतका के मुख्य संदेही हैं और उनसे पूछताछ की जा रही थी। हिरासत में मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोपों की अलग से निष्पक्ष जांच की जा रही है।
