GUNA POLICE RAID: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष युवतियों के साथ पकड़ाया! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Guna Police Raid: Congress Block President caught with young women!

 

 

GUNA POLICE RAID: गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार शाम मनोहरथाना रोड स्थित होटल राज पैलेस में दबिश देते हुए तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़ा है ।

इनमें राजगढ़ जिले के ब्यावरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी भी शामिल हैं। साथ ही, गुना के उमाकांत पुरी और बीनागंज निवासी इंद्र सिंह मेहर को हिरासत में लिया है।

इन सभी के दस्तावेज न लेने और रजिस्टर में एंट्री न करने पर मैनेजर हर्षवर्धन राजपूत को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस होटल संचालक गजराज सिंह मीना की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस को शनिवार शाम करीब 4 बजे होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कमरों की जांच के दौरान तीन जोड़े मिले। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया और युवतियों से पूछताछ की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों के परिजनों को मौके पर बुलाया। हालांकि, परिजन शिकायत किए बिना युवतियों को अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस ने होटल की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं।

पुलिस ने तीन युवकों और होटल मैनेजर पर शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में ​केस दर्ज किया है। चारों को तहसील कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर छोड़ा गया है।

इस पूरे मामले में ब्यावरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कामखेड़ा से दर्शन कर लौट रहे थे। चाय पीने के लिए होटल में पहुंचे थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related