CG SOLAR MAHAKUMBH: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सोलर महाकुंभ ‘संवाद 2026’ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SOLAR MAHAKUMBH: The Chief Minister will inaugurate ‘Samvad 2026’, Chhattisgarh’s largest solar mega-event!

 

 

CG SOLAR MAHAKUMBH: छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन (CSWA) द्वारा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सोलर बिजनेस एवं नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘संवाद 2026’ का आयोजन किया जाएगा। ‘One Vision, One Platform, Endless Opportunities’ और ‘संवाद से समाधान’ की थीम पर आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेशभर से सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

 

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में 22 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, CREDA अध्यक्ष भूपेंद्र सावंत्री, CSPDCL के प्रधान सचिव एवं अध्यक्ष सुबोध सिंह, CREDA के CEO सारांश मित्तल, CSPDCL के MD भीम सिंह कंवर तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

 

23 अगस्त को होने वाले समापन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा की भी उपस्थिति रहेगी।

 

45 से अधिक स्टॉल्स में दिखेगी आधुनिक तकनीक

 

‘संवाद 2026’ में ग्रैंड सोलर एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर की प्रमुख कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शनी में हाईटेक सोलर मॉड्यूल, इनवर्टर, बैटरी एवं एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, माउंटिंग स्ट्रक्चर, केबल्स एवं BOS कंपोनेंट्स, EV चार्जिंग सॉल्यूशंस सहित विभिन्न रिन्यूएबल एनर्जी तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

B2B नेटवर्किंग और व्यापारिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए पूरे आयोजन स्थल पर 45 से अधिक अत्याधुनिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

 

‘संवाद 2026 डायरेक्टरी’ का होगा विमोचन

 

कार्यक्रम के दौरान ‘Connecting Today, Powering Tomorrow’ थीम पर आधारित ‘संवाद 2026 डायरेक्टरी’ का विमोचन भी किया जाएगा। इसमें सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े प्रमाणित EPC प्लेयर्स, ट्रेडर्स और मैन्युफैक्चरर्स की कंपनी प्रोफाइल एवं संपर्क विवरण शामिल होंगे। डायरेक्टरी को प्रिंटेड बुक के साथ डिजिटल संस्करण में भी जारी किया जाएगा।

 

नीति, तकनीक और बाजार पर होगी चर्चा

 

आयोजन में तकनीकी सेमिनार, प्रोडक्ट डेमॉन्स्ट्रेशन और पैनल डिस्कशन के माध्यम से सौर ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की नीतियों, तकनीकी विकास, बाजार की संभावनाओं और भविष्य के अवसरों पर चर्चा होगी। MNRE, CREDA और DISCOMS सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

 

एसोसिएशन के अनुसार आयोजन का उद्देश्य सरकार, उद्योग और अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा ‘संवाद से समाधान’ की भावना के साथ क्षेत्र की समस्याओं और संभावनाओं पर सार्थक चर्चा करना है।

 

बिजनेस के साथ मनोरंजन और नेटवर्किंग

 

दो दिवसीय आयोजन में बिजनेस और तकनीकी सत्रों के साथ मनोरंजन एवं नेटवर्किंग के कार्यक्रम भी होंगे। इनमें मोटिवेशनल स्पीकर का सत्र, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां, स्टैंड-अप कॉमेडी नाइट और प्रीमियम नेटवर्किंग डिनर शामिल हैं।

 

यह आयोजन CSWA के पंजीकृत EPC सदस्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसमें प्रवेश केवल आमंत्रण के आधार पर होगा।

 

एसोसिएशन के पदाधिकारी

 

आयोजन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष पीतांबर गुप्ता, सचिव रितेश कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष लतीश जुमनानी, इवेंट ऑर्गेनाइजर हेड रितिक अग्रवाल एवं रोहन लूथरा, मेंबरशिप कमेटी हेड रविंद्र मिश्रा और डायरेक्टरी हेड सुयश तिवारी कर रहे हैं।

 

एसोसिएशन का कहना है कि ‘संवाद 2026’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सौर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में नई तकनीक, निवेश, व्यवसाय और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में प्रमुख निवेश एवं व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उद्योग को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related