CG WEATHER: रायपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Weather: Heavy rain alert for 12 districts, including Raipur!

 

 

CG WEATHER: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा तट पर बने सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र  के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

वहीं अगले 48 घंटे के दौरान कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सूरजपुर में तेज बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बलरामपुर, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। लगातार बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी जैसी स्थिति बन सकती है।

वही प्रदेश के 12 जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर शामिल हैं।

इन इलाकों में अचानक तेज बारिश होने से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related