CG GOLD PURITY CONTROVERSY : 22 कैरेट या 20 कैरेट? सोने के कड़े ने मचा दिया बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GOLD PURITY CONTROVERSY : 22-carat or 20-carat? Gold bracelet sparks controversy

बिलासपुर। सोने के एक कड़े की शुद्धता को लेकर बिलासपुर के सदर बाजार में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एसके ज्वैलर्स से खरीदे गए कड़े की मालाबार ज्वैलर्स में जांच हुई तो पहली रीडिंग में उसे 20 कैरेट बताया गया। दोबारा जांच हुई तो वही कड़ा 22 कैरेट निकला।

AJAY CHANDRAKAR VIRAL VIDEO : ये क्या अजय चंद्राकर ने तिरंगे की जगह फहरा दिया भाजपा का झंडा?

इसके बाद मामला गरमा गया। एसके ज्वैलर्स के संचालक सागर सोनी ग्राहक के साथ मालाबार ज्वैलर्स पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी भी मौके पर पहुंच गए।

मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके से कैरेटोमीटर मशीन और DVR जब्त कर लिया। अब मशीन की कैलिब्रेशन, दोनों रीडिंग और CCTV रिकॉर्डिंग की जांच होगी। इसके बाद ही अलग-अलग रीडिंग की असली वजह सामने आएगी।

CG FAKE CASTE CERTIFICATE : साय सरकार सख्त, नौकरी बचाने के लिए कोर्ट की रोक नहीं तो सेवा खत्म!

सराफा एसोसिएशन ने कारोबारी की साख से समझौता नहीं करने की बात कही है। वहीं ग्राहकों से सोना खरीदते समय हॉलमार्क, बिल और प्रमाणित दस्तावेज संभालकर रखने की अपील की गई है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related