CG FAKE CASTE CERTIFICATE : Say government strict, if there is no court stay to save the job then service will be terminated!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी या गलत जाति प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी पाने वालों पर सरकार अब कार्रवाई तेज करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, कलेक्टरों और संभागायुक्तों से ऐसे मामलों की ताजा जानकारी मांगी है।
सबसे बड़ा फैसला ये है कि जिन कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र उच्च स्तरीय जांच समिति से निरस्त हो चुके हैं और कोर्ट से कोई स्टे नहीं है, उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
RAMAN SINGH FLAG HOSTING : रमन सिंह ने फहराया तिरंगा, युवाओं से बोले – देशसेवा में आगे आएं
758 शिकायतें, 267 प्रमाण पत्र फर्जी
राज्य गठन के बाद से फर्जी जाति प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी के 758 मामले सामने आए हैं। इनमें 659 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और 267 अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं।
अब सरकार विभागवार रिपोर्ट तैयार कराएगी। इसमें बताया जाएगा कि कितने मामलों में नौकरी गई, कितने लंबित हैं और कितने मामलों पर कोर्ट की रोक है।
कोर्ट स्टे वाले मामलों पर भी नजर
जिन मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का स्थगन आदेश प्रभावी है, उनमें फिलहाल सेवा समाप्ति की कार्रवाई रुकी हुई है। सरकार अब मामलों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।
