GOVINDA SUNITA CONTROVERSY : Govinda’s anger erupts on Sunita
मुंबई। गोविंदा और सुनीता आहूजा का घरेलू विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। सुनीता के लगातार बयानों के बाद अब गोविंदा ने भी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने पत्नी के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके बयानों से उनके काम और बिजनेस पर असर पड़ सकता है।
गोविंदा ने कहा कि “आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं या मेरा बिजनेस न हो।”
PRIVATE HOSPITAL BILL RULES : अब इलाज से पहले खर्च बताना होगा?
हीरोइन को बदनाम करने पर भी बोले गोविंदा
गोविंदा ने अपनी फिल्मों की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर को लेकर सुनीता की टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति को इस तरह बदनाम या अपमानित नहीं करना चाहिए, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर रहा हो।
गोविंदा ने यह भी कहा कि बड़े कलाकारों ने हमेशा युवा कलाकारों के साथ काम किया है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया है।
दरअसल, गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकर को साथ देखे जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। सुनीता के बयानों के बाद मामला और गरमा गया है। अब गोविंदा के जवाब के बाद सबकी नजर सुनीता आहूजा के अगले बयान पर है।
