BABA RAMDEV STATEMENT : Fix the scams, otherwise we will have to protest again – Baba Ramdev
हरिद्वार। स्कूलों में सुविधाओं की कमी को लेकर बच्चों के प्रदर्शन के बीच योगगुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बच्चों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार को व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी है।
रामदेव ने कहा कि कई स्कूलों में शिक्षक, बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। उन्होंने पेपर लीक और सरकारी नौकरियों में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया।
CM SAI BIG ANNOUNCEMENTS : छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का AI मिशन! CM साय के 5 बड़े ऐलान
रामदेव ने दावा किया कि सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू और भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर नौकरी के लिए लाखों रुपये लेने का खेल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि वे अराजकता के समर्थन में नहीं हैं, लेकिन देश में घपले बहुत हैं। रामदेव ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि “ये घपले ठीक कर लो, कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करना पड़े।”
