CHHATTISGARH : IPS डांगी पर आरोप, हाईकोर्ट सख्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Allegations against IPS Dangi, High Court strict

बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर कथित उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। महिला योगा शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गृह विभाग के सचिव और पुलिस मुख्यालय से जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता ने मौजूदा जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच किसी वरिष्ठ महिला IAS अधिकारी से कराने की मांग की है। याचिका में तत्कालीन IG आनंद छाबड़ा और तत्कालीन DIG मिलना कुर्रे की जांच भूमिका पर भी आपत्ति जताई गई है।

FORMER CJI DY CHANDRACHUD : भारत के पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

महिला शिक्षिका ने IPS रतनलाल डांगी की छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कथित अचल संपत्तियों की जांच कराने की मांग भी की है। इसके साथ ही निलंबन और आरोप साबित होने पर सेवा से बर्खास्तगी की मांग की गई है।

फिलहाल हाईकोर्ट ने सरकार और पुलिस मुख्यालय से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई में सरकार के जवाब के बाद मामले की आगे की दिशा साफ होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related