ADVAIT UPADHYAY MISSING : शिवगंगे की पहाड़ियों में अद्वैत लापता, 4 दिन से तलाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ADVAIT UPADHYAY MISSING : Advait missing in Shivgange hills, search underway for 4 days

इंदौर. इंदौर के 32 वर्षीय टेक प्रोफेशनल अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों में चार दिन से लापता हैं। अद्वैत शुक्रवार को ट्रेकिंग के लिए निकले थे, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। उनकी मंगेतर प्राप्ति चौहान ने कडुगोडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस को शांतला ड्राप इलाके में अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन मिला है। कुछ देर मोबाइल चालू रहने के बाद बंद हो गया। इसके बाद घर से मिले लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री ने पुलिस का ध्यान खींचा। इसमें शिवगंगे की ऊंचाई, शांतला ड्राप तक पहुंचने और पहाड़ी से गिरने के बाद व्यक्ति के जीवित रहने से जुड़ी सर्च मिली हैं।

GREEN STEEL SUMMIT : रायपुर समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी, ग्रीन भविष्य पर फोकस

पुलिस अब आत्महत्या के एंगल समेत अद्वैत की निजी जिंदगी, साइबर सिक्योरिटी/हैकिंग कनेक्शन, बैंक ट्रांजेक्शन और ट्रेडिंग से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

SDRF, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और पुलिस की टीमें दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। खतरनाक हिस्सों को ड्रोन से स्कैन किया जा रहा है। पुलिस को एक अन्य पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की फोटो भी मिली है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related