KODAR LINK CANAL PROJECT : HC gives green signal to Rs 2550 crore project!
रायपुर। छत्तीसगढ़ की 2550 करोड़ रुपये की कोडार लिंक कैनाल परियोजना पर अब काम शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने टेंडर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर सरकार को बड़ी राहत दे दी है।
भोपाल की एक कंपनी ने टेंडर की पात्रता शर्तों पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि टेंडर की शर्तें तय करना सरकार का अधिकार है और इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है।
CHHATTISGARH : राशन का चावल अब होगा बेहतर!
हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब परियोजना से जुड़ी कानूनी अड़चन खत्म हो गई है। सरकार जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर सकती है।
2550 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सकासार और कोडार जलाशय को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे गरियाबंद और महासमुंद जिले में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, जल प्रबंधन बेहतर होगा और किसानों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
