CHHATTISGARH : Ration rice will now be better!
रायपुर। अगर आप राशन का चावल लेते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब राशन में पहले जैसा ज्यादा टूटा हुआ चावल नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार के नए निर्देश के बाद चावल में कनकी (ब्रोकन राइस) की मात्रा 25 फीसदी से घटाकर सिर्फ 10 फीसदी कर दी गई है।
इस बदलाव का फायदा 2026-27 से मिलने लगेगा। सरकार का दावा है कि अब लोगों को पहले से ज्यादा साफ और बेहतर क्वालिटी का चावल मिलेगा।
CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इस पेड़ पर बैन!
अब तक PDS के तहत मिलने वाले चावल में 25% तक कनकी होती थी, जिसे लेकर लगातार शिकायतें आती थीं। नए नियम के बाद राशन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा।
खाद्य विभाग ने 2026-27 के लिए नई वितरण योजना भी तैयार कर ली है। इसके तहत 17.32 लाख मीट्रिक टन चावल का उठाव किया जाएगा। साथ ही बड़ी मात्रा में उसना और अरवा चावल FCI में जमा किया जाएगा, ताकि भंडारण और वितरण व्यवस्था भी मजबूत हो सके।
सरकार का कहना है कि इस बदलाव से प्रदेश के लाखों राशन कार्डधारकों को सीधे फायदा मिलेगा।
