PM Modi Insta Video: PM Modi urges people to celebrate Handloom Day!
PM MODI INSTA VIDEO: PM मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर देश के युवाओं से हैंडलूम डे पर भारत के हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने की अपील की.
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उन्होंने स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक भावना को याद करते हुए देशवासियों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को अपनाने और स्थानीय बुनकरों का समर्थन करने की अपील की.
पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे स्थानीय हस्तनिर्मित वस्त्रों को प्राथमिकता दें, ताकि भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा सुरक्षित रहे और लाखों कारीगरों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके.
उन्होंने कहा, साथियों, 7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का आगाज हुआ था. आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी. अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जन-जन जुड़ गया था.
PM मोदी ने कहा कि हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार और बुनकर परिवार को घरे में कपड़े बनाते हैं, उनका उत्साह बढ़ाएं. हमारा कर्तव्य छोटे-छोटे परिवारों का सशक्त बनाएं. कुछ न कुछ जरूर खरीदें.
