WOMEN’S ASIA CUP 2026: ACC ने जारी किया पूरा शेड्यूल, 5 सितंबर को भारत और पाकिस्‍तान में भिड़ंत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Women’s Asia Cup 2026: ACC releases full schedule, India and Pakistan to clash on September 5

 

WOMEN’S ASIA CUP 2026: एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।

क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रहेंगी। दोनों टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी।

महिला एशिया कप का यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाने वाला छठा संस्करण होगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में जगह मिली है, जहां उसका सामना पाकिस्तान के अलावा थाईलैंड, हांगकांग और चीन से होगा।

वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम इंडिया ग्रुप चरण में अन्य टीमों से भिड़ेगी।

महिला एशिया कप 2026 के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रोशनी के बीच आयोजित होंगे और स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे। इस बार कुल 15 मैच खेले जाएंगे और सभी मुकाबलों के लिए एक ही मैदान को चुना गया है।

ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेगी। इसके बाद दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 13 सितंबर को फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related