NEET-UG 2026: CBI चार्जशीट ने खोले राज, NTA के एक्सपर्ट्स ने ही कराया था पेपर लीक!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET-UG 2026: CBI charge sheet reveals startling details—NTA experts themselves orchestrated the paper leak!

 

 

NEET-UG 2026: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट के अनुसार, प्रश्नपत्र किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के गोपनीय काम से जुड़े कुछ विशेषज्ञों ने ही अपनी पहुंच का गलत इस्तेमाल करते हुए इसे बाहर निकाला.

CBI के मुताबिक, NEET-UG 2026 के प्रश्नपत्र को बाहर निकालने की साजिश NTA के दिल्ली स्थित कार्यालय से रची गई.

जांच में सामने आया कि तीन विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग तरीकों से प्रश्नपत्र की जानकारी हासिल की और उसे कार्यालय से बाहर पहुंचाया.

आरोपियों में शामिल कुछ विशेषज्ञों ने प्रश्नों को सीधे कागज की छोटी-छोटी पर्चियों पर लिखा, जबकि कुछ ने प्रश्नों को याद कर लिया और बाद में होटल पहुंचकर उन्हें लिख लिया. जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपियों ने डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने से बचने के लिए हाथ से लिखे नोट्स का इस्तेमाल किया

CBI के अनुसार, गोपनीय अनुभाग में आने-जाने वाले विशेषज्ञों की तलाशी की कोई व्यवस्था नहीं थी. यहां तक कि गोपनीय विंग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लाइव CCT मॉनिटरिंग सिस्टम भी मौजूद नहीं था.

CBI जांच में यह भी सामने आया कि प्रश्नों को छात्रों तक पहुंचाने के लिए पुणे में गुप्त रिवीजन सेशन आयोजित किए गए थे. इन बैठकों में छात्रों को प्रश्न, चारों विकल्प और सही उत्तर बताए गए. जांच एजेंसी के मुताबिक, छात्रों को निर्देश दिया गया था कि वे प्रश्नों को अपनी नोटबुक में हाथ से लिखें, ताकि किसी तरह का डिजिटल सबूत न बन सके.

इस तरीके से आरोपियों ने पेपर लीक के सबूतों को छिपाने की कोशिश की.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG LIQUOR SHOP PROTEST : शराब दुकान पर गांव का बवाल

CG LIQUOR SHOP PROTEST : Village creates ruckus over...

SOCIAL EQUALITY DEBATE : आरक्षण पर भागवत का बड़ा बयान

SOCIAL EQUALITY DEBATE : Bhagwat's big statement on reservation रायपुर।...