CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इस पेड़ पर बैन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : This tree is banned in Chhattisgarh!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण और लोगों की सेहत को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। विदेशी प्रजाति के कोनोकार्पस पौधे के रोपण, बिक्री और प्रचार-प्रसार पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सरकार का मानना है कि यह पौधा स्थानीय जैव विविधता, भू-जल और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। दुर्ग-भिलाई समेत प्रदेश के कई शहरों में इसके हजारों पौधे पहले से लगे हुए हैं।

HAMAAR LAB SCAM : हमर लैब घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, कोनोकार्पस की शाखाओं पर पक्षी घोंसला नहीं बनाते। यह पौधा जमीन से ज्यादा पानी खींचता है और इसके परागकण एलर्जी, अस्थमा व श्वसन संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।

सरकार ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध सभी सरकारी विभागों, नगर निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी संस्थानों पर भी लागू होगा। अब इसकी जगह स्थानीय और पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : तबादले से नहीं घटेगी सीनियरिटी!

CHHATTISGARH : Seniority will not decrease due to transfer! रायपुर।...

CHHATTISGARH : राशन का चावल अब होगा बेहतर!

CHHATTISGARH : Ration rice will now be better! रायपुर। अगर...