TELEGRAM APP: Telegram returns to the App Store and Play Store!
TELEGRAM APP: भारत सरकार के निर्देश पर जून में राष्ट्रीय सुरक्षा और NEET-UG री-एग्जाम के दौरान पेपर लीक की आशंका को देखते हुए हटाया गया लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram ने भारत में दोबारा वापसी कर ली है.
अब यह ऐप अधिकांश यूजर्स के लिए फिर से डाउनलोड और अपडेट करने के लिए उपलब्ध है.
परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ऐप को चरणबद्ध तरीके से दोनों प्रमुख ऐप स्टोर्स पर बहाल कर दिया गया है.
भारत सरकार ने जून महीने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69A के तहत Telegram को ऐप स्टोर और Google Play Store से हटाने के निर्देश जारी किए थे. यह प्रावधान सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और देश की संप्रभुता से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या कंटेंट तक सार्वजनिक पहुंच सीमित करने का अधिकार देता है. सरकार के निर्देश के बाद Telegram की लिस्टिंग अस्थायी रूप से दोनों प्लेटफॉर्म से हटा दी गई थी.
