SCHOOL TEACHER MURDER : 34 blows in 32 seconds, teacher killed
रायपुर डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद में दिनदहाड़े स्कूल के अंदर महिला टीचर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश युवक स्कूल में घुसा और महज 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से हमला कर फरार हो गया। पूरी वारदात स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
CHHATTISGARH : BJP पोस्ट पर मचा बवाल, छात्रा का पलटवार, विपक्ष भी कूदा
जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर संध्या रोज की तरह स्कूल पहुंची थीं। युवक ने मिलने के बहाने उन्हें गेट पर बुलाया और अचानक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्कूल संचालक को भी आरोपी ने धमकाया और मौके से भाग निकला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
