NEET PG 2026: अब एक शिफ्ट में होगी परीक्षा, नियमों में हुआ बदलाव! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET PG 2026: Exam to be held in a single shift; rules changed!

 

NEET PG 2026: NEET PG की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एग्जाम से ठीक पहले कई बड़े बदलाव किए हैं।

परीक्षा में परीक्षा केंद्रों की पहले से सीलिंग और जांच, CCTV निगरानी, ​​बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, उम्मीदवारों की तलाशी, सिग्नल जैमर लगाना, लाइव मॉनिटरिंग और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों द्वारा रियल-टाइम निगरानी शामिल है।

अब उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र के लिए तीन पसंदीदा राज्यों का चयन करेंगे, जिसमें उनके पत्राचार वाले राज्य को पहली प्राथमिकता के तौर पर चुनना अनिवार्य होगा।

उम्मीदवारों को 30 अगस्त की परीक्षा से लगभग तीन सप्ताह पहले अपने आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जिससे उन्हें यात्रा और रहने की व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

NBEMS ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है, जिसके तहत 210 मिनट में 180 बहु-विकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के जवाब देने होंगे। पहले, परीक्षा में 200 प्रश्न होते थे जिनके लिए अधिकतम 800 अंक निर्धारित थे।

मंत्रालय के अनुसार, एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने से प्रश्नों के कठिनाई स्तर में अधिक समानता सुनिश्चित होगी और उम्मीदवारों का मूल्यांकन अधिक निष्पक्ष तरीके से हो सकेगा। आधार ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक्स, एन्क्रिप्शन सरकार ने परीक्षा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया है।

आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के दिन, दोनों ही समय आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन लागू किया गया है। अगर फिंगरप्रिंट से पहचान नहीं हो पाती है, तो आइरिस-आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (उम्मीदवारों के आंखों से वेरिफिकेशन) का इस्तेमाल किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि प्रश्न पत्र तैयार करने और उसे पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को कई स्तरों के एन्क्रिप्शन के जरिए और अधिक सुरक्षित बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘इसलिए, किसी के भी द्वारा प्रश्न पत्र तक पहले से पहुंच होने का कोई भी दावा पूरी तरह से गलत है और इसका मकसद उम्मीदवारों को गुमराह करना है।’

NBEMS ने किसी और के बदले परीक्षा देने, जालसाल और दूसरी अनुचित गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए एक खास ईमेल एड्रेस भी शुरू किया है। साथ ही, उम्मीदवारों में जागरूकता और सतर्कता बढ़ाने के लिए लगातार एडवाइजरी भी जारी की जा रही हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related