CHHATTISGARH : Student dies in hostel!
कवर्धा। कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। वनांचल क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बबीता पद्राम की मौत के बाद परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि छात्रा पिछले एक सप्ताह से बीमार थी, लेकिन उन्हें समय पर इसकी जानकारी नहीं दी गई।
RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!
जानकारी के मुताबिक, बबीता पद्राम अमेरा कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि तबीयत लगातार खराब होने के बावजूद उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। जिस रात छात्रा की हालत ज्यादा बिगड़ी, उस दिन भी रात करीब 3 बजे फोन कर जानकारी दी गई।
KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर हिंदू मजदूरों को बनाया गया निशाना, दूसरे की भी मौत…
परिजन तुरंत छात्रावास पहुंचे और छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
परिवार का आरोप है कि जिस समय छात्रा की तबीयत बिगड़ी, उस वक्त छात्रावास अधीक्षिका हॉस्टल में मौजूद नहीं थीं। उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज मिलता और सूचना पहले दी जाती, तो शायद छात्रा की जान बच सकती थी। अब पूरे मामले में छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
