RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after abusing!
रायपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विवादित प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल होने के बाद अब उसी लड़की का माफी मांगते हुए नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करती दिख रही है और कह रही है कि उसे अपने शब्दों पर शर्मिंदगी है।
KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर हिंदू मजदूरों को बनाया गया निशाना, दूसरे की भी मौत…
वीडियो में खुद को रुचिका सिंह बताने वाली लड़की ने दावा किया कि वह दोस्तों के साथ घूमने गई थी और वहीं प्रदर्शन में पहुंच गई। उसने कहा कि वीडियो में प्रधानमंत्री के खिलाफ जो बातें उसने कहीं, उसके लिए उसे गहरा पछतावा है। उसने हाथ जोड़कर कहा कि ‘मुझसे गलती हो गई, कृपया मुझे माफ कर दीजिए।’
KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला
इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस रिकॉर्ड में लड़की की उम्र 25 साल बताई गई है, जबकि माफी वाले वीडियो में उसने अपनी उम्र 15 साल होने का दावा किया है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अपशब्दों से उन्हें और उनकी दिवंगत मां का अपमान हुआ, लेकिन बच्चों से गलती हो जाती है और उन्हें सुधार का मौका मिलना चाहिए।
