CG NEWS: दमाऊधारा में बहा युवक, नहीं मिला सुराग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Youth swept away at Damaudhara; no trace found!

 

 

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रसिद्ध दमाऊधारा वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने  भिलाई से आए छह युवकों के समूह का एक सदस्य तेज पानी के बहाव में बह गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लापता युवक की पहचान प्रतीक कंवर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दमाऊधारा वॉटरफॉल में प्रतीक कंवर तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। उसके साथियों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गहरे पानी, खाई और फिसलन भरी चट्टानों के बीच लगातार तलाश की जा रही है।

हालांकि, रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्रशासन ने बारिश के मौसम में जलप्रपातों और नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONALD TRUMP: ट्रंप ने लगाया चीन पर बैन! 

DONALD TRUMP: Trump imposes a ban on China!     DONALD TRUMP:...

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...