CRIME NEWS: नक्सली बैनर लगाने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME NEWS: BJP leader arrested for putting up Naxal banners!

 

CRIME NEWS: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता शिवा मिस्त्री को नक्सली बैनर लगाने के आरोप में पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।

इस गिरफ्तारी के विरोध और पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजापुर जिले के पनावार बाजार में प्रदर्शन करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने की कोशिश की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस सरकार ने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का दावा किया, उसी पार्टी के नेता पर इस तरह के आरोप लगना गंभीर सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में नक्सलियों का भय दिखाकर लोगों के बीच दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में हुई और आरोपों के समर्थन में क्या साक्ष्य हैं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related